फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीधी भर्ती का पदोन्नति कोटा 80 प्रतिशत करने की रखी मांग

विज्ञापन
अध्यापक संघ के सदस्य मांग ज्ञापन ​शिक्षा उपनिदेशक को सौंपते हुए। स्रोत: संघ
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

कहा-सभी शिक्षकों जबरदस्ती नहीं थोपा जाए ड्रेसकोड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जयलाल जलपाइक की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा निदेशक गोपाल चौहान से मिला। संघ के महासचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला उप शिक्षा निदेशक को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक ने मांग पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श किया। निदेशक ने कहा कि वह इन सभी समस्याओं को विभाग के निदेशक एवं सरकार को भेजेंगे। इस मांग पत्र में सीधी भर्ती का पदोन्नति कोटा 50 फीसदी से बढ़ाकर संख्या बल के आधार पर 80 फीसदी करने की मांग उठाई गई। संघ ने प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पदोन्नति की सूची जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठाई। वहीं डीए की बकाया किस्तों को शीघ्रातिशीघ्र जारी किया जाए ताकि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके। प्रवक्ता संघ ने कहा कि कर्मचारियों को तीन-तीन बार सुबह हाजिरी लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर ड्रेस कोड को जबरदस्ती थोपा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें