फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओआरओपी का एरियर एकमुश्त देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के यूसीसी प्रस्ताव का पूर्व सैनिकों ने किया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ की बैठक में केंद्र सरकार से वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों का निपटारा करने की मांग की। इसके अलावा ओआरओपी के एरियर का भुगतान एकमुश्त करने की मांग की। बैठक में यूसीसी प्रस्ताव का सभी पूर्व सैनिकों ने जोरदार समर्थन किया।

नालागढ़ के सामुदायिक भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को विजय दिवस समारोह का सैनिक सामुदायिक भवन नालागढ़ में आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पूर्व सैनिकों को परिवार समेत उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। समारोह में राज्य सभा सांसद मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा नालागढ़ और दून के विधायक भी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर्व कैप्टन पहू लाल, कमल कुमार, मदन लाल, सुरेश कुमार, राशपाल सिंह, मोहन लाल, जगतार सिंह, बेली राम सैनी, भूमि चंद, सुशील कुमार, शमशेर सिंह, रूप लाल, गोपाल शर्मा, मोहन लाल, नंद लाल, सुचा सिंह इत्यादि 70 से अधिक पूर्व सैनिकों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें