संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रिंस इलेवन, ढांग, पंजेहरा और रामशहर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। वार्ड सात के पार्षद अमरेंद्र सिंह का खिलाड़ियों के साथ परिचय से दूसरे दिन के खेल शुरू हुआ।
यह प्रतियोगिता क्रिकेट खिलाड़ी यशविंद्र सिंह, गोल्डी राणा, मुकेश शर्मा, जीवन जोत, विजय रतन, समाज सेवी नीरू शर्मा, तेजपाल, असीम शर्मा, जयपाल बंसल की याद में करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता का आयोजक रोहित आसम रोमी ने बताया कि कन्या स्कूल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच प्रिंस इलेवन और फ्रेंड इलेवन के बीच हुआ। इसमें प्रिंस इलेवन विजेता बना। इसके अलावा ढांग ने नीरज इलेवन, पंजेहरा ने भटोली, रामशहर ने निक इलेवन को पराजित किया। संवाद