फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यात्रा भत्ते के लिए 30 किलोमीटर की शर्त को हटाने की उठाई मांग

विज्ञापन
नालागढ़ में  विद्यत तकनीकी कर्मचारी संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी- स्रोत- संगठन
विज्ञापन
नालागढ़ में हुआ विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ जिला सोलन का अधिवेशन
विज्ञापन

कहा- नाॅन आईटीआई कर्मचारियों को एक मुश्त पदोन्नति दें सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की जिला इकाई का अधिवेशन नालागढ़ में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संघ ने एम एंड टी पावर हाउस और सब स्टेशन के तकनीकी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता और पी एंड टी कर्मचारियों को प्रोटेक्शन भत्ता देने के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। साथ ही तकनीकी कर्मचारियों को यात्रा भत्ता को लेकर 30 किलोमीटर की शर्त को हटाकर पुरानी 8 किलोमीटर की शर्त बहाल करने पर बोर्ड प्रबंधन के साथ बैठक में सहमति जताई। इसके अलावा, नाॅन आईटीआई कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति देने की मांग भी बोर्ड प्रबंधन और सरकार से की गई। इस अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने की। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के सचिव देविंद्र संधू, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कश्यप और भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के सचिव नेक राम ठाकुर भी विशेष रूप से शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव देविंद्र संधू ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशभर में विरोध दिवस मनाया गया। इसमें तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्य भी शामिल हुए। प्रदेश सचिव नेक राम ठाकुर की अगुवाई में नालागढ़ के उपमंडल अधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस ज्ञापन में मिड-डे मील, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, उद्योग मजदूर, बिजली और परिवहन के कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया गया।
अमृत ठाकुर जिला अध्यक्ष चुने
मुख्य चुनाव अधिकारी नेक राम ठाकुर की देखरेख में जिला इकाई का चुनाव हुआ। इसमें सोलन के अमृत ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, बद्दी के मुकेश शर्मा, सोलन के हीरा लाल, नालागढ़ के पवन कुमार और अर्की के विजय गर्ग को उपाध्यक्ष चुना गया। नालागढ़ के देवेंद्र संधू को महामंत्री, सुरेश कुमार को सह सचिव, अर्की के यशवंत कश्यप को संगठन सचिव, नालागढ़ के विजय कुमार को वित्त सचिव, पुनीत ठाकुर को मीडिया प्रभारी और विपन चौधरी को सह मीडिया प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र संधू बने नालागढ़ इकाई अध्यक्ष
चुनाव अधिकारी यशवंत कश्यप और नेक राम ठाकुर की देखरेख में नालागढ़ इकाई के चुनाव हुए। इसमें देवेंद्र संधू को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, हरमन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनसा राम, सुखविंद्र और निर्मल ठाकुर को उपाध्यक्ष, पपू ठाकुर को सचिव, विजय कुमार को सह सचिव, पवन कुमार को संगठन सचिव, संतोष कुमार को सह संगठन सचिव, संदीप कुमार को वित्त सचिव और जसवंत सिंह को प्रेस सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मंजीत सिंह, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, विपन चौधरी, सुभाष चंद, विशन दास और जश्नप्रीत सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें