फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शूलिनी मेले में मालरोड से अवैध फड़ियां हटाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन, यातायात और मेला स्थल बदलने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में अवैध व्यापार, फड़ियां लगाने वालों को मालरोड से हटाकर ठोडो मैदान में शिफ्ट करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी एडीसी सोलन राहुल जैन से मिले और उनके माध्यम से उपायुक्त सोलन को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शहर में काफी अधिक भीड़ हो जाती है और रेहड़ी वाले अवैध व्यापारी मालरोड पर बैठ जाते हैं, उन्हें ठोडो मैदान में बिठाया जाए। इसके अलावा शहर के बाहरी करीब एक किलोमीटर के दायरे से अंदर वाहनों का आना मेले के दौरान वर्जित है। ऐसे में उन्होंने मांग उठाई कि कुछ ऑटो या बसों को परमिट दिए जाएं ताकि वह लोगों को ऐसी जगह से बिठाएं जहां से उन्हें आसानी हो क्योंकि मेले में महिलाएं व बच्चे अधिक होते हैं और उन्हें पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। एडीसी ने मांगों पर उचित विचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें