फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बागा गांव में बोरवेल लगाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों व सामुदायिक भवन की भी हालत सुधारें
विज्ञापन

रौड़ी गांव का महिला मंडल मिला अवस्थी से
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। रौड़ी पंचायत के गांव बागा के महिला मंडल ने विधायक संजय अवस्थी से मुलाकात की और गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। महिला मंडल की प्रधान अनिता वर्मा ने बताया कि गांव में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर है, इसलिए एक अतिरिक्त बोरवेल लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। महिला मंडल ने विधायक से आग्रह किया कि विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आदेश पारित किए जाएं। इसके अलावा महिला मंडल ने गांव में सामुदायिक भवन निर्माण करवाने, सड़क के हालात में सुधार करने और पीने के पानी की पुरानी योजना को जल शक्ति उपमंडल ने बंद न करने का आग्रह किया। महिला मंडल ने उम्मीद जताई कि वे गांव की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे। महिला मंडल की अनिता वर्मा, रीता, विद्या, शीला, वीना, प्रेमलता, अनिता, नीना, मधु, मोनिका, रीना, पार्वती केशव, शकुंतला, मीना कुमारी, पंचायत सदस्य कांता, मीरा, राजरानी इस मुलाकात में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें