फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर पंचायत के वार्ड-11 के विभाजन की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड-11 के विभाजन की मांग उठ गई है। वार्ड का पुन: परिसीमन कर दो वार्ड बनाने के लिए लोग सरकार से आग्रह कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि धर्मपुर का यह वार्ड सबसे बड़ा होने के कारण विकास कार्य भी धीमी गति से हो रहे हैं। वहीं, विकास कार्यों को करवाने के लिए भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पंचायत के सभी वार्डों को एक जैसा बजट जारी होता है। लेकिन इस वार्ड के लिए जारी होने वाला बजट नाकाफी रहता है। कई बार वार्ड में चल रहे कार्यों को रोकना पड़ता है। इन सभी चीजों को देखते हुए अब लोग वार्ड का विभाजन करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि धर्मपुर पंचायत का भी विभाजन को लेकर प्रस्ताव सरकार के पास गया था। लेकिन पंचायत के विभाजन को लेकर सरकार ने अभी रोक लगा दी है। लेकिन इस वार्ड की आबादी को देखते हुए पुन: परिसीमन करने की आवश्यकता पड़ गई है।
विज्ञापन

वार्ड में 600 से ज्यादा मतदाता

इस वार्ड में 600 से ज्यादा मतदाता हैं। जबकि अन्य वार्डों में काफी कम मतदाता हैं। पंचायत चुनाव के लिए लगभग आठ माह का समय रह गया हैं। वर्तमान में धर्मपुर पंचायत के 11 ही वार्ड है। इसके अलावा लोगों ने चुनाव आयोग से ये भी मांग की है कि केवल उन्हीं लोगों के मत को यहां रखा जाए जो यहां रहते हो। मतदान सूचियों में कई ऐसे लोगों के नाम भी हैं जो रहते पंजाब, हरियाणा में है और वोट उनका यहां बना हुआ है। ऐसे में धर्मपुर पंचायत की मतदाता सूची को दरुस्त करने की मांग भी की है। उधर, धर्मपुर पंचायत के उपप्रधान अजय और पूर्व प्रधान ओपी पंवर ने कहा कि धर्मपुर के 11 नंबर वार्ड का परिसीमन होना जरूरी है। इससे विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। इसी के साथ पंचायत के वार्ड भी बढ़कर 12 हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें