फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सांप के काटने के मामले बढ़ने पर अलर्ट, एंटी-स्नेक वैनम की भी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में अस्पताल में स्नेक बाइट के 28 मरीजों को किया एडमिट
विज्ञापन

प्रतिदिन एक से दो नए मामले आ रहे सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर व आसपास के क्षेत्रों में सांप के काटने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्नेक बाइट के मामले बढ़ने पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। अस्पताल में मरीजों को सुविधाओं की कमी न हो, इसके लिए अब प्रशासन की ओर से एंटी स्नेक वैनम वैक्सीन का एडवांस स्टॉक मंगवाया जा रहा है। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को वैक्सीन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पिछले एक माह में 28 मरीजों को सांप के काटने के बाद मेडिसिन वार्ड में एडमिट किया गया है। सभी मरीजों को एंटी स्नेक वैमन वैक्सीन लगाने के बाद सभी को एक दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राकेश पंवार ने बताया कि बारिश के बाद अब सांपों ने बिलाें से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगाें को घरों से बाहर निकलते समय ध्यान से चलना चाहिए। वहीं अधिक घास वाले क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अस्पताल की ओर से भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें