फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर के सिहारड़ी में ओपन पाइप लाइन बिछाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
104 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर व कसौली को मिलना है लाभ
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग और लोगों के बीच समन्वय न बनने से लटका पड़ा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर और कसौली क्षेत्र को 104 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत धर्मपुर के सिहारड़ी में ओपन पाइप लाइन बिछाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलशक्ति विभाग ओपन पाइप लाइन बिछाता है तो कार्य आसानी से पूरा किया जा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार ओपन पाइप लाइन होने से मरम्मत में सुविधा रहेगी और सड़क को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आम लोगों को परेशानी से भी बचाया जा सकेगा। लोगों ने मांग की है कि योजना को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि गर्मियों में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। विभाग की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि यदि ओपन पाइप लाइन बिछाई जाती है तो अब विरोध न किया जाए और सहयोग किया जाए, ताकि योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके। गौरतलब है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र कसौली और धर्मपुर में पेयजल किल्लत से राहत के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सिहारड़ी में पाइप लाइन न बिछ पाने के कारण यह अधर में लटकी हुई है।यहां पाइप लाइन बिछाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था और इस संबंध में उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया। मामला शिकायत निवारण समिति की बैठकों में भी कई बार उठ चुका है। जलशक्ति विभाग को ग्रामीणों से समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन अब तक कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। इसका खामियाजा क्षेत्र की हजारों की आबादी को पेयजल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। वहीं कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और जलशक्ति विभाग के अधिकारी सिहारड़ी के लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीणों की मांग पर ओपन पाइप लाइन बिछाने के लिए विभाग तैयार है। लोगों से आग्रह किया कि वे विरोध न करें, ताकि गिरि पेयजल योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
विज्ञापन

भानु उदय, सहायक अभियंता,जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें