फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वोकेशनल विद्यार्थियों को मिलेगा भ्रमण के साथ तकनीकी ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
चड़ीगढ़ के शॉपिंग मॉल समेत पीजीआई में वोकेशनल तकनीक जानेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन


प्रथम चरण में जिला सोलन से 342 विद्यार्थियों का किया गया चयन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में वोकेशनल शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इस बार शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को चंडीगढ़ का भ्रमण करवाया जाएगा, जहां उन्हें अपने-अपने विषयों से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्री-वोकेशनल शिक्षा शुरू की है, जिसमें उन्हें सामान्य जानकारी दी जा रही है। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला सोलन से विभिन्न विषयों के 342 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, रिटेल, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, सिक्योरिटी, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, परिधान, मीडिया एंटरटेनमेंट एंड एनिमेशन, प्लंबिंग, पावर, टेलीकॉम और कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के तहत रिटेल विषय के विद्यार्थी चंडीगढ़ के बड़े शॉपिंग मॉल का भ्रमण करेंगे, जबकि हेल्थ केयर विषय के विद्यार्थी पीजीआई चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। वोकेशनल शिक्षा के जिला समन्वयक संदीप ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षकों के साथ विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे, जहां उन्हें व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। इस बार अधिकतर भ्रमण कार्यक्रम चंडीगढ़ में तय किए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य और रिटेल क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्रमुख रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें