फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश के लहसुन की बाहरी राज्यों में बढ़ी मांग, दाम में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने रोकी खेप, उचित दाम आने का इंतजार
विज्ञापन

अब तक मंडी से 18,393 क्विंटल पहुंची चुकी सप्लाई
सोलन मंडी में 40 से 130 रुपये प्रति किलो तक दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के लहसुन की मांग बाहरी राज्यों में तेजी से बढ़ गई है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में यहां के लहसुन को बेहद पसंद किया जा रहा है। स्थानीय आढ़ती सब्जी मंडी से लहसुन की खरीद कर इसे बाहरी राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। हालांकि, मांग बढ़ने के बावजूद इस बार लहसुन के दामों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता थोड़ी बढ़ गई है।
लहसुन के दामों में आई गिरावट के चलते कई किसानों ने लहसुन की खेप फिलहाल रोक लिया है। किसान फसल को मंडियों में लाने के बजाय घरों या गोदामों में सुरक्षित रख रहे हैं और बाजार में उचित और बेहतर दाम आने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जब सीजन पूरी तरह गति पकड़ेगा, तो उन्हें अपनी मेहनत का सही मूल्य मिल सकेगा। कई जिलों से मंडियों में आवक लगातार जारी है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक मंडी से 18,393 क्विंटल लहसुन बाहरी राज्यों को सप्लाई किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिला सोलन में करीब 500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती की गई है। इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है। मंडी समिति सोलन के सचिव राघव सूद ने बताया कि मंडी में किसानों को उनके लहसुन की क्वालिटी और ग्रेड के हिसाब से दाम दिए जा रहे हैं। अब तक मंडी के माध्यम से करोड़ों रुपये का कारोबार किया जा चुका है। हालांकि इन दिनों 10 से 20 रुपये प्रति किलो दाम में कमी आई है। आने वाले दिनों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें