फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार चिंताजनक

विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिका लीन सोलन की त्रौमासिक बैठक के दौरान चर्चा करते पदा​​धिकारी व अन्य। स्रोत : लीग
विज्ञापन
सोलन में भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की त्रैमासिक बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की त्रैमासिक बैठक सैनिक विश्राम गृह सोलन में अध्यक्ष नायब सूबेदार डीआर पंडियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में करीब 20 भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन की एकता, सेवा और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके आश्रितों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसे पूर्व सैनिक समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से बार-बार आग्रह किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक के अंत में 5 सिख रेजीमेंट के नायब सूबेदार गुरप्रीत सिंह तथा जिला सैनिक बोर्ड में कार्यरत नायक सूबेदार वीरेश ब्राल, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर और उनकी टीम ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें