फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टैक्स और स्वास्थ्य पर मंथन, एरियर विवरण जारी करने की उठी मांग

Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद बोर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन सोलन की मासिक बैठक के दौरान मौजूद पदा
विज्ञापन
विद्युत परिषद पेंशनर्स एसोसिएशन की सोलन में हुई बैठक
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट न होने से आईटीआर दाखिल करने में आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सोलन के होटल पैरागॉनमें हुई। इस बार बैठक में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया था, जिसके चलते पेंशनरों की उपस्थिति सामान्य से काफी अधिक रही। बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के महामंत्री पीएल गुप्ता ने की।
मुख्य वक्ता और केंद्रीय कार्यकारिणी महामंत्री श्री पीएल गुप्ता ने पेंशनरों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने सभी को समय रहते जुलाई में अपनी आयकर रिटर्न फाइल करने की सलाह दी। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी 20 जुलाई, 2026 को हमीरपुर में होने वाली केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की घोषणा की, जिसमें प्रदेश भर की सभी जिला और उप-इकाइयों के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह की बैठकों का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याओं को उनके ही जिले में आकर सुनना और उनका निवारण करना है। उन्होंने विद्युत प्रबंधन के रवैये पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद पोर्टल पर एरियर का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस वजह से पेंशनरों को आयकर रिटर्न भरते समय धारा 89 (ए) के तहत मिलने वाली छूट की गणना में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि पोर्टल पर एरियर का विवरण तुरंत दिया जाए। साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार की तर्ज पर 1-1-16 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के छठे वेतन आयोग के बकाया एरियर के भुगतान के आदेश शीघ्र जारी करने की भी पुरजोर वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस पर स्वास्थ्य सत्र
बैठक का मुख्य आकर्षण जीरकपुर के मेहर बहुविशेषज्ञता हॉस्पिटल के प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषम सिंगला का स्वास्थ्य सत्र रहा, जो एडी. एडवरटाइजर्स नोएडा के सहयोग से आयोजित हुआ। डॉ. सिंगला ने बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द और गठिया (अर्थराइटिस) से राहत पाने के लिए घर पर किए जाने वाले व्यायाम सिखाए और इससे जुड़े मिथकों को दूर किया। इस दौरान एक प्रश्न-उत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें पेंशनरों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें