फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चामियां पंचायत की पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और खेल मैदान समेत कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामियां में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल की पहली ग्राम सभा आयोजित की गई। पंचायत प्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। बैठक की शुरुआत पंचायत सचिव ने ग्रामीणों का स्वागत कर की। इसके बाद पंचायत के पूर्व विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वित्त वर्ष की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर चर्चा हुई। ग्राम सभा में संपर्क सड़कों के सुधार, पेयजल व्यवस्था मजबूत करने, स्ट्रीट लाइटों के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। ग्रामीणों ने कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण और सभी वार्डों तक समान रूप से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। इन सभी प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पंचायत प्रधान मंजू देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और पारदर्शी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता रहेगी। बैठक में उपप्रधान मनजीत सिंह, सभी वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें