फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, बजट को समय पर खर्च करें अधिकारी : अवस्थी

विज्ञापन
अर्की में जनसमस्याएं सुनते विधायक संजय अवस्थी। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
अर्की में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोले विधायक
विज्ञापन

विभिन्न विभागों से लंबित पड़े विकास कार्यों का लिया ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ जनता तक तभी पहुंचेगा जब काम समय पर पूरा होगा। शुक्रवार को अर्की में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आवंटित धनराशि को निर्धारित समयावधि और वित्तीय वर्ष के भीतर खर्च करना सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से लंबित पड़े विकास कार्यों का ब्योरा लिया और विलंब के कारणों पर जवाब-तलबी की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोग औपचारिकताओं को पूरा कर समय पर लाभ उठा सकें। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं भी दीं। बैठक में नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष पदम देव कौशल, धुंदन की प्रधान शकुंतला, कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवेदनशीलता से जन समस्याएं निपटाएं अधिकारी
समीक्षा बैठक के उपरांत अवस्थी ने विश्राम गृह अर्की में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निपटारा पूरी संवेदनशीलता और त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र का संतुलित विकास करना है और इसके लिए प्रशासन व जनता का एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें