फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित, दीक्षा और शिवानी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। डिग्री कॉलेज धर्मपुर में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. एचके ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल जहां शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, वहीं शरीर, मन और आत्मा में सामंजस्य भी स्थापित करते हैं। उन्होंने नशा और कोरोना वायरस के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस प्रतिस्पर्धा में 100 मीटर रेस में छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की शिवानी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के रोहित प्रथम, विवेक द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष के सोमेश तृतीय रहे। इसी के साथ 200 मीटर रेस में छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की दीक्षा प्रथम, मेधा द्वितीय, ज्योति तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के रोहित प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के नितिन द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष के आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस के छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की शिवानी प्रथम, ज्योति द्वितीय व बीकॉम प्रथम वर्ष की पूजा तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के प्रेम प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के अभिमन्यु द्वितीय, बीए अंतिम वर्ष के विशाल तृतीय रहे। इसके अतिरिक्त लंबी दौड़ छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की दीक्षा प्रथम, शिवानी द्वितीय व बीकॉम अंतिम सेमेस्टर की गरिमा तृतीय रहीं।
छात्र वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर के मोहित प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के नितिन द्वितीय व बीए अंतिम सेमेस्टर के विशाल तृतीय रहे। वहीं हाई जंप के छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की शिवानी ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय व बीकॉम प्रथम वर्ष की पूजा ने तृतीय स्थान जबकि छात्र वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर के मोहित ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के नितिन ने द्वितीय व बीए अंतिम सेमेस्टर के विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट के छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की कुसुम प्रथम, दीपिका द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की नेहा तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर के मोहित प्रथम, एहसास द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्क थ्रो के छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की धनवंती प्रथम, बीए अंतिम सेमेस्टर की फूल कुमारी द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर के मोहित प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के साहिल द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष के समित तृतीय स्थान पर रहे। जैवलीन थ्रो के छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की गीतांजलि प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की साक्षी द्वितीय व धनवंती तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के विशाल प्रथम, समित द्वितीय व प्रेम तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से बीए अंतिम सेमेस्टर के मोहित और छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की दीक्षा और शिवानी को नवाजा गया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य एचके ठाकुर, अनीता ठाकुर, डीपीई राजेंद्र सिंह, दिनेश ठाकुर, रमेश अत्री, बीएन कमल, डॉ. बीएन कमल, पूर्व सर्वश्रेष्ठ एथलीट दीक्षा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें