फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी सोलन में डिफाल्टर नहीं कर सकेंगे कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में डिफाल्टर कारोबारियों को कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। सभी कारोबारियों को जारी आईकार्ड को पहनने और दुकानों के बाहर पंजीकृत कार्ड नंबर लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय बुधवार को सब्जी मंडी समिति सोलन की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता मंडी समिति सोलन के चेयरमैन संजीव कश्यप ने की जबकि मंडी समिति सचिव रविंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडी को सैनिटाइज करने के लिए भी टीमों को गठन किया है। मंडी में तीन बार सैनिटाइजेशन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड-19 के खतरे के बीच किसानों-बागवानों और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर मंडी समिति ने रोजाना सैनिटाइज करने के लिए टीमें गठित की हैं। ये टीमें दिन में तीन बार मंडी परिसर को सैनिटाइज करेंगी। इसके अलावा कारोबारियों को जारी आईकार्ड साथ रखना अनिवार्य कर दिया है। बाहरी राज्यों से आई गाड़ियों को बिना सैनिटाइजेशल प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नौ डिफाल्टर कारोबारियों ने लौटाए 60 लाख
सोलन सब्जी मंडी में पिछले तीन वर्षों से डिफाल्टर 17 में से नौ कारोबारियों ने किसानों-बागवनों के 60 लाख रुपये लौटाए हैं। इसकी एनओसी लेने के बाद मंडी समिति ने इन नौ लोगों को कारोबार की भी अनुमति दे दी है। वहीं दोबारा ऐसा नहीं करने की भी चेतावनी दी है। अब शेष आठ कारोबारियों से 30 लाख की वसूली करना बाकी है जिनके खिलाफ मंडी समिति कार्रवाई कर रही है। इन डिफाल्टरों से राशि को वसूल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ डिफाल्टरों से वसूल जाएंगे 30 लाख
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में कोविड-19 के तहत सुरक्षा इंतजामों समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। नौ डिफाल्टरों के पास फंसे 60 लाख रुपये बागवानों को मिलने के बाद उन्हें दोबारा कारोबार की अनुमति दी गई है। अब आठ कारोबारियों से 30 लाख वसूल करना बाकी है। सभी कारोबारियों को अपनी दुकान के बाहर जारी आई कार्ड का नंबर लगाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें