फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दीपू पंडित बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के सचिव

विज्ञापन
दीपू पंडित- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी निवासी दीपू पंडित को जिला भाजपा युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया गया है। दीपू पंडित को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से दून क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय दीपू पंडित को मिलनसार और कुशल व्यवहार वाला कार्यकर्ता माना जाता है। उनकी नियुक्ति से दून भाजपा की युवा इकाई को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। जिला भाजपा युवा मोर्चा में सचिव पद का दायित्व मिलने पर दीपू पंडित ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी शुक्ला, जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र ठाकुर और मंडल अध्यक्ष दून मान सिंह मेहता का विशेष धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें