पुलिस को शराब ठेके के समीप मिला व्यक्ति का शव
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यक्ति का शव पुलिस को शराब के ठेके के समीप पुलिया के नीचे मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ में शराब के ठेके के साथ लगती पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं पाई है। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस को पुलिया के समीप एक व्यक्ति के गिरने से की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति मुंह के बल गिरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति नशे की हालत में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यदि 72 घंटे तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई तो मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।