फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शुंगल गांव में फोरलेन के लिए कटिंग से निजी भूमि को हो रहा नुकसान

Fri, 19 Apr 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
इस जगह पर फोरलेन कटिंग से  निजी भूमि को पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बाशा के शुंगल गांव में फोरलेन की खुदाई से भूस्खलन हो रहा है, इससे कई जगह किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन के अलावा साथ लगती निजी भूमि से बान के पेड़ों को भी नुकसान हो रहा है। कई जगह पेड़ जड़ से निकल चुके हैं। इसकी शिकायत शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय कंडाघाट में की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण बालकृष्ण, भास्करानंद, उपेंद्र, मनोज, लक्ष्मीकांत, वेद प्रकाश, शीला सहित कई किसानों ने संयुक्त शिकायत में अपनी निजी भूमि के खसरा नंबर बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी यहां पर बार-बार उनकी चहारदीवारी को बदल रही है। खुदाई और भूस्खलन से उनकी निजी भूमि से मिट्टी, पत्थर और पेड़ गिर रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि एनएचएआई के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें