फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के सराजमाजरा में संदिग्ध हालात में मिला सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सराजमाजरा में सड़क के साथ झाड़ियों में संदिग्ध हालात में एक प्रवासी युवक का गली-सड़ी हालत में शव मिला है। शव की पहचान राजा कुमार (19) निवासी बिहार जिला आरा और चतर गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके भाइयों ने की। युवक का शव पुराना होने से सड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार यह लाश बद्दी थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर मिली है। सड़क के साथ झाड़ियों में युवक का शव पड़ा था। राहगीरों ने आते-जाते इसे देखा और उसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विजय कुमार टीम के साथ मौके पर गए।
शव के पांव और टांगों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचा दिया था। यह शव काफी पुराना होने से सड़ गया है। गले में युवक के कपड़ा बंधा हुआ है। व्यक्ति के जेब से मोबाइल और कुछ पैसे मिले है। मोबाइल फोन से इसके दो भाइयों का पता चला जो बद्दी में कार्य करते थे। उन्होंने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक ने फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें