फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में क्षत विक्षत हाल में मिला छात्र का शव

Sun, 11 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओच्छघाट के पास एक गहरे नाले में गिरी कार से रविवार को छात्र का शव बरामद हुआ है। उक्त छात्र एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत था। वह सरकाघाट मंडी का रहने वाला था। छात्र पिछले आठ दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी सदर थाना में दर्ज है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अभिषेक गुलेरिया पुत्र बजीर गुलेरिया निवासी गांव सरी सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है। उक्त छात्र का शव ओच्छघाट के पास 200 फुट गहरी खाई में गिरी कार के साथ मिला है। कार का खाई में गिरने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि शव कार में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। एसएचओ थाना सोलन रामनारायण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार के खाई में गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि हादसा काफी दिन पहले हुआ है। रविवार को नाले में किसी कार्य से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें