फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपए से भरा एटीएम तोड़ने का प्रयास

Sat, 10 Oct 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में दिनोंदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात नालागढ़ शहर में चोरों ने लाखों रुपए से भरे एटीएम तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए जिससे वहां से भाग निकले। चोरों ने बड़ी सफाई से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े फिर एटीएम तोड़ने लगे। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह इस घटना का पता चला। शुक्रवार देर रात नालागढ़ में चोरों ने बंद पीएनबी के एटीएम तोड़ने का असफल प्रयास किया। रात्रि के दौरान चोरों ने पहले एटीएम के शटर का दरवाजा तोड़ा उसके बाद सीसीटीवी तोडे़। कैमरे तोड़ने के बाद चोरों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। पीएनबी के प्रबंधक तेजिंद्र पाल ने बताया कि एटीएम बंद था।

सुबह सूचना मिलते ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि एटीएम में लाखों रुपये था जिसकी जांच की जा रही है। चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हो सकता हो इस दौरान कोई व्यक्ति वहां पर आ गया हो जिसे देख कर चोर भाग गए हों। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जरुरी तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने धारा 457 व 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने शहर के बीचों बीच एटीएम के शटर तोड़ दिए, लेकिन किसी को इसकी आवाज नहीं आई। शटर तोड़ते वक्त काफी शोर होता है लिहाजा अब पुलिस की गश्त पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं। इससे पहले भी बीबीएन में चोरी की काफी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें