फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट पंचायत ने सूखा-गीला कचरा अलग देने के निर्देश, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंचायत ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों का कचरा सफाई कर्मचारियों को सूखा और गीला अलग-अलग करके दें, ताकि उसका सही तरीके से निपटान किया जा सके। पंचायत ने साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति कचरा गलियों, नालियों या सड़कों पर फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जुर्माना भी लगाया जाएगा। पंचायत सचिव धनी राम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हर नागरिक को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें