फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेरला से गोयला तक बस सेवा चालू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने पिछले साल सेरला स्कूल में हाड़ा मेहता से कर दिया था मर्ज
विज्ञापन

अब गांव से 20 बच्चे 12 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। दून क्षेत्र के मिडल स्कूल सेरला का पिछले वर्ष हाडा मेहता स्कूल में विलय (मर्ज) करना अब ग्रामीणों और बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। स्कूल मर्ज करते समय सरकार ने जो सुविधाएं देने के वादे किए थे, वे धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। नतीजतन, सेरला के बच्चे अब शिक्षा पाने के लिए जान जोखिम में डालकर रोजाना 10 से 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने स्कूल मर्ज करते वक्त आश्वासन दिया था कि यदि स्कूल की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक होगी, तो बच्चों के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी, लेकिन विडंबना यह है कि घोषणा के एक साल बाद भी सेरला से गोयला तक यातायात की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। गर्मी के मौसम में बच्चों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। हाडा मेहता स्कूल में अध्यापकों का भारी अभाव है, वहां केवल एक टीजीटी और एक शास्त्री अध्यापक ही तैनात हैं। सेरला के करीब 20 बच्चे अब गोयला 12 किलोमीटर और साई 14 किलोमीटर दूर के स्कूलों में जाने को विवश हैं।
विज्ञापन

बरसात में बढ़ेगा जान का खतरा
स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान पूजा देवी, पूर्व प्रधान जोगिंद्र कुमार, अभिभावक मनोहर चंद, हरि सिंह और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। रास्ते में कई बरसाती खड्डें पड़ती हैं, जिन्हें पार करना बच्चों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों ने सरकार ने सेरला से गोयला तक बस सेवा चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें