फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षत्रों में छाए रहे बादल, बीबीएन में झमाझम बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/बद्दी। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे जबकि बीबीएन में तीन घंटे अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत ली और किसानों की मुरझाई फसलों को संजीवनी मिल गई। जानकारी के अनुसार बीबीएन में रविवार सुबह हुई अच्छी बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

असिंचित क्षेत्र में किसानों की खरीफ की फसलें बिना पानी बर्बाद हो रही थी, उन्हें इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। बीबीएन में रविवार के समय अच्छी बारिश हुई जिससे किसानों के मक्की, धान, अरबी और अदरक को नई जान मिली है।
डूमनवाला के किसान अमरचंद ठाकुर, खेड़ा से अवतार सैणी, बरूणा से विनोद ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, बेरछा के जितेंद्र कुमार जिंदू, किरपालपुर के गुरप्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। पानी का जलस्तर काफी नीचे जाने से ट्यूबवेल भी काम नहीं कर रहे थे। थोड़ी देर मोटर चलने के बाद पानी बंद हो रहा है। गर्म पानी आने से फसलों को उल्टा नुकसान हो रहा था। अच्छी बारिश से फसलों में जान आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें