कसौली (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में बाहरी राज्यों से आए पर्यटक नियमों को तोड़ने के बावजूद पुलिस से उलझ रहे हैं।
पुलिस ने पर्यटकों से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इसके बावजूद पर्यटक कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने चालान भी काटे लेकिन लोग इसे लेकर पुलिस से उलझ गए।
पुलिस थाना प्रभारी कसौली संजय कुमार ने बताया कि मास्क नहीं लगाने के चालान काटे जा रहे हैं लेकिन पर्यटक पुलिस से गलत व्यवहार करते हैं। पुलिस पर्यटकों को नियमों की पालना का आग्रह करते हैं। संवाद