फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में 17 जून को होगा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के सफल आयोजन को लेकर कमेटी ने सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत और मेला कमेटी दाड़लाघाट ने एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी 17 जून को दंगल का आयोजन करेगी। इसमें प्रदेश व पड़ोसी राज्यों से पहलवान भाग लेंगे। मेले को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से संपन्न करने के लिए बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां साैंपी। मेला कमेटी प्रधान राजेश गुप्ता व पंचायत प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया ने मेला कमेटी के सभी सदस्यों से मेले को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सुझाव मांगे और उन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह दंगल हर वर्ष बाड़ी मेले के 2 दिन बाद आयोजित किया जाता है। दंगल में बड़ी व छोटी माली के विजेता व उपविजेता को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पूर्व प्रधान दाड़ला सुरेंद्र शुक्ला, मेला कमेटी सचिव श्याम सिंह, केशव वशिष्ठ, बंटू शुक्ला, राकेश गौतम, कमल कौंडल, कमल ठाकुर, हेमराज गौतम, जय सिंह ठाकुर, तुलसी राम, मस्त राम, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक गजपति, संत राम कश्यप, सुरेंद्र ठाकुर, खेम ठाकुर, ललित गौतम, दिनेश कुमार, पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें