फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैहली में 22 लाख रुपये 200 बीघा जमीन में लहलहाएगी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हरदीप बावा ने सिंचाई ट्यूबवेल का किया भूमि पूजन ,किसानों को जल्द मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बैहली में विधायक हरदीप बावा ने भूमि पूजन कर सिंचाई ट्यूबवेल का कार्य को शुरू करवा दिया है। इस ट्यूबवेल पर 22 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विधायक ने बताया कि इस ट्यूबवेल के लगने से किसानों की 200 बीघा बंजर भूमि पर फसल लहलहाएगी। इस अवसर पर विधायक ने लोगों की मांग पर तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख व पंचायत की सड़कों, सिंचाई और पेयजल योजनाओं के रखरखाव के लिए राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर निपटारा कर दिया। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के एसडीओ अभिषेक मोहन कपिल, जेई गोपाल शर्मा, प्रधान छोटू राम, पूर्व प्रधान रोशन सिंह, पूर्व प्रधान जोगराज, विचित्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें