फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कन्या स्कूल सोलन में नाटी की धूम, मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
छात्रा स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान सम्मानित मेधावी छात्राएं मुख्याति​थि के साथ। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मेंं स्कूल शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में बीते दिन वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती व गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने वर्षभर की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा देते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं के नाम शामिल थे। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी डांस के साथ ही सामाजिक नाटकों ने भी सभी अभिभावकों और मुख्यातिथि को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. जगदीश नेगी ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, विशेषकर खेलों में वे शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने सभी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि ने पढ़ाई और खेलों में स्कूल का नाम चमकाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान रवनीत कश्यप और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

छात्रा स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित मेधावी छात्राएं मुख्यातिथि के साथ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें