फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दभोटा पंचायत के भांगला स्कूल को तीन कमरों की सौगात

विज्ञापन
नालागढ़ के  भांगला मिडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए नालागढ़ के विधायक- स्रोत- ग्र
विज्ञापन
विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया उद्घाटन, ईपीएल कंपनी ने करवाया निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। दभोटा पंचायत के भांगला स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में ईपीएल कंपनी के सीआरएस फंड से बनाए गए तीन कमरों का लोकार्पण नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया। अब बच्चों को कक्षा में बैठने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। विधायक हरदीप सिंह बावा ने बताया कि स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नए तीन कमरे बनाए जाने से बच्चों को बहुत लाभ मिलेगा और बच्चे आराम से यहां पर बैठ सकेंगे। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्कूलों का निर्माण करवाया जा रहा है। कुछ स्कूलों के कार्य प्रगति पर चला हुआ है। विधायक ने कंपनी का भी आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्कूल के इन तीन कमरों का निर्माण करीब 15 लाख रुपये से किया गया है। यह पैसा कंपनी से सीआरएस के तहत खर्च किया है। इस मौके पर पंजाबी कॉमेडियन पंजाबी गायक बीएन शर्मा, बिल्लू ,पूर्व प्रधान पवन शर्मा, पूर्व जिप सदस्य उजगार सिंह, अमित शर्मा, ईपीएल कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें