फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दभोटा पुल तीन साल बाद दोपहिया वाहनों के लिए शुरू

विज्ञापन
नालागढ़ के दभोटा पुल के ऊपर से दुपहिया वाहन को निकालते हुए स्थानीय लोग- स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
खड्ड से जाना पड़ता है भरतगढ़
विज्ञापन

दो दिन पहले विधायक ने किया था पुल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाले दभोटा पुल को लोक निर्माण विभाग ने दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। करीब तीन वर्ष बाद पुल आंशिक रूप से शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
दो दिन पहले विधायक हरदीप सिंह बावा ने दभोटा पुल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने हिमाचल और पंजाब के अधिकारियों को पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि जब तक पुल पूरी तरह बड़े वाहनों के लिए तैयार नहीं हो जाता, तब तक इसे कम से कम दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाए।
विज्ञापन

दभोटा पुल तीन वर्षों से बंद था। इसके कारण लोगों को खड्ड से होकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। जुलाई 2023 में हुई भारी बारिश के दौरान पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से अब तक इसका मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है। पुल का आधा हिस्सा पंजाब और आधा हिस्सा हिमाचल के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके निर्माण के लिए दोनों राज्यों ने डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि निर्माण कार्य पंजाब सरकार की ओर से कराया जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से कार्य शुरू होने के बावजूद विभिन्न कारणों से इसमें देरी होती रही।
दभोटा पुल की मरम्मत पर 2 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल की लंबाई 146 मीटर है। इसमें 41.7 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसमें 17.5 मीटर हिस्सा पंजाब और 24.2 मीटर हिस्सा हिमाचल के हिस्से में आता है।
विज्ञापन

पंजाब के रोपड़ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता परमजीत सिंह ने बताया कि पुल को फिलहाल दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही इसे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें