फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में दशहरे पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन

विधायक होंगे मुख्यातिथि, रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके अलावा भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
रामलीला क्लब के निदेशक प्रेम शर्मा और आशीष अत्री ने बताया कि दशहरे पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, रावण, मेघनाद सहित अन्य पात्रों की भव्य झांकी निकाली जाएगी। झांकी रावण दहन स्थल तक पहुंचेगी। इसके बाद पटाखों और आतिशबाजी के बीच पुतलों का दहन किया जाएगा। समारोह में पहाड़ी और पंजाबी महिला व पुरुष कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बच्चों के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी होंगी
दशहरा समारोह में कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कुश्ती का आयोजन बजरंग अखाड़े के मुखिया गोविंद सिंह करवाएंगे, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता रामलीला क्लब की ओर से आयोजित होगी। इसमें जूनियर खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी विकास थापर संभालेंगे। क्लब ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें