सोलन मुरारी मार्किट में आयोजित फिलफाट के दौरान कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
फिलफाट फोरम की ओर से मुरारी मार्केट में आयोजित अभिनय-2016 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या विभिन्न प्रांतों से आए लोक नृत्य कलाकरों के नाम रही।
अभिनय कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में यूनाइटेड आर्ट्स पटियाला, नागपुर, पंजाब, झारखंड के कलाकरों ने एक से बढ़ कर लोक नृत्य प्रस्तुत कर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सर्वप्रथम प्रस्तुति नागपुर की ओर से महाराष्ट्र का वाद्य मुरकी लोक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस दौरान कला श्रष्ठि नागपुर ने हास्य नाटक ‘मुर्दा बोल उठा’ व सरस कल्चरल वेलफेयर सोसायटी बरेली उत्तर प्रदेश ने नाटक ‘बेबी’ का भावपूर्ण मंचन कर सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं रखी।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सेठी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस दौरान फिलफाट के चेयरमैन विपुल गोयल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। वहीं जरीफ मलिक आनंद के संचालन में आयोजित इस समारोह में कैबिनेट मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, ओएसडी संजय कुमार, योगेंद्र सेठी, राजेंद्र शर्मा, डीपी शर्मा, भेदराम, सुनीता शर्मा, रवि कंवर पाल, पूर्व पार्षद रेनू सेठी, विजय पुरी व अन्य मौजूद रहे।