फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में छठ पर्व के लिए सजने लगे घाट, दो लाख लोग करेंगे पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से शुरू होगा पर्व, बालद खड्ड में तैयारियां तेज
विज्ञापन

भोजपुरी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधेंगे समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्वांचल के लोगों के इस प्रमुख पर्व के लिए विभिन्न स्थानों पर घाट तैयार किए जा रहे हैं। अनुमान के अनुसार बीबीएन में करीब दो लाख लोग छठ पर्व मनाते हैं। 13 नवंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय पर्व को लेकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री और फल-सब्जियों की खरीदारी शुरू कर दी है।
पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रामजी तिवारी और उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि बीबीएन के उद्योगों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग काम करते हैं। सभी लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव नहीं जा पाते, इसलिए सोसायटी की ओर से यहां पूजा और व्रत के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बद्दी के सनसिटी रोड स्थित बालद खड्ड में घाट तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने अपनी सुविधा के अनुसार सरसा और चिकनी खड्ड के किनारे भी पूजा स्थल चयनित कर वहां केले के पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन

13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व शुरू होगा। इस दिन श्रद्धालु स्नान करने के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर को खरना होगा, जिसमें गुड़ और दूध से बनी खीर का प्रसाद तैयार किया जाएगा। 15 नवंबर की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होगा।
विज्ञापन

पिंटू सिंह ने बताया कि छठी मैया की पूजा में सूप, फल, सब्जियां, गन्ना और मिठाइयां शामिल की जाती हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए भोजपुरी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। केके पंडित, वैदिक तिवारी, प्रीति तराना, रेणु बंसल और शेखर दुबे प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें