फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। रामशहर तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मटूली के गांव स्वारघाट में मंगलवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। दोपहर बाद भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामशहर में गांववासियों ने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य राम प्रताप शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद जब व्यासपीठ गांव स्वारघाट पहुंचे तो पंडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं भजन-कीर्तन के साथ उनका अभिनंदन किया। आचार्य राम प्रताप शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान भागवत महात्म्य की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है तथा व्यक्ति को अच्छे कर्म करने और प्रभु भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कथा आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक श्रीमद्भागवत का मूल पाठ होगा। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा होगी। कथा के बाद भंडारे का आयोजन होगा। वहीं सायंकाल स्थानीय कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें