फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बम-बम भोले के जयघोषों से गूंजा कुनिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ कुनिहार में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। शिव कांवड़ सेवा समिति हाटकोट कुनिहार के तत्वावधान में शनिवार को राजदरबार परिसर में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पुराना बस अड्डे से निकली कलश एवं पुराण यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पूरे कुनिहार की परिक्रमा कर ऐतिहासिक प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कथा स्थल राजदरबार परिसर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोषों के बीच कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास एवं राष्ट्रीय प्रचारक गोरक्षा सेवा दल के शशांक कौशल का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से वातावरण शिवमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी विनोद भारद्वाज और राधा रमण शर्मा ने बताया कि शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें