फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पांचवें नवरात्र पर मां स्कंदमाता के नारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-शांति के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन वीरवार को जिलेभर के मंदिर मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। शहर के शूलिनी माता मंदिर, गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर और मालरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। लोग चुनरी, फूल, फल का प्रसाद मंदिर में चढ़ाने के लिए लाए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां स्कंदमाता अपने भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे नवरात्र पर शुक्रवार को मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी अमोघ फल देकर प्रत्येक क्षेत्र में विजय दिलाती हैं। पूजा के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद दीपक जलाकर माता की पूजा करें। मां को प्रसन्न करने के लिए फूल और फल कन्याओं को भेंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें