फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, पाइप बैंड ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सुबाथू छावनी में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ छावनी परिषद सुबाथू के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता ने गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में विराजमान कर किया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत गुप्ता ने माथा टेका और संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह व सचिव मनमोहन सिंह ने उन्हें सिरोपा, कृपाण और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नगर कीर्तन के दौरान पहली बार हाथों में बाज लिए सेवादार भी साथ चलते देखे गए, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सैकड़ों की संख्या में संगत ने वाहे गुरु के जाप और शबद वाणी का गुणगान किया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। राजपुरा की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं संगरूर के पाइप बैंड ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इसके अलावा सजे-धजे घोड़ों ने भी ढोल की थाप पर नृत्य कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब सुबाथू में गुरबाणी कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 14 जीटीसी सुबाथू के स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान सुबाथू छावनी के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा, दिनेश शर्मा, भूपिंदर शर्मा, कसौली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें