फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में निकाली प्रभातफेरी, आज निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा साहिब, रविदासपुरा में हुआ शबद कीर्तन और लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। संगत ने सुबाथू बाजार व गुरुद्वारा साहिब में शबद वाणी का गुणगान किया, जिससे पूरा सुबाथू क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। गुरुद्वारा साहिब रविदासपुरा में स्थानीय जत्थे ने शबद कीर्तन किया और अरदास के बाद अटूट लंगर लगाया गया। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा साहिब को भव्य और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब सुबाथू के प्रधान परमजीत सिंह और सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को दोपहर 2 बजे सुबाथू में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसका शुभारंभ छावनी परिषद सुबाथू के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता करेंगे। नगर कीर्तन के दौरान राजपुरा की गतका पार्टी, संगरूर का पाइप बैंड और आर्य पब्लिक हाई स्कूल सुबाथू के विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे। कमेटी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्त संगत और जनता से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें