फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में 350 करोड़ से बनेगा डिजिटल औद्योनिकी उत्कृष्टता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई लिमिटेड प्रयागराज के सहयोग से होगा स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा। यह केंद्र भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आईटीआई लिमिटेड, प्रयागराज के सहयोग से स्थापित होगा। इस पहल के तहत लगभग 350 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
यह केंद्र डिजिटल औद्याेनिकी और ड्रोन तकनीक पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य सटीक खेती, ड्रोन आधारित फसल निगरानी और डिजिटल ट्रेसेबिलिटी को बढ़ावा देना है। किसानों को डिजिटल परामर्श और कीटनाशक अवशेष परीक्षण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रारंभिक चरण में सेब, अनार और क्षेत्र की अन्य प्रमुख औद्याेनिकी फसलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आईटीआई लिमिटेड इस परियोजना के लिए वित्तीय संसाधन जुटाएगा। वह विश्वविद्यालय को उपकरण, आधारभूत ढांचा और तकनीकी मानव संसाधन भी उपलब्ध कराएगा। विश्वविद्यालय को इस पर कोई पूंजीगत या परिचालन व्यय नहीं करना होगा। उसे वार्षिक संस्थागत साझेदारी शुल्क भी प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय और आईटीआई लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एक दिसंबर को हस्ताक्षर किए जाने प्रस्तावित हैं। यह विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस बवेजा ने इस सहयोग को वैज्ञानिक अनुसंधान से उभरती तकनीकों को जोड़ने वाला बड़ा कदम बताया। कहा कि उत्कृष्टता केंद्र सटीक औद्योनिकी, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देगा। ऐसी रणनीतिक साझेदारियां विश्वविद्यालय की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करेंगी। इससे हिमाचल प्रदेश का औद्याेनिकी क्षेत्र अधिक प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ और तकनीक आधारित बनेगा।
विज्ञापन

अनुसंधान निदेशक देविना वैद्य ने कहा कि इस सहयोग से बहुविषयक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कृषि ड्रोन, एग्री-डेटा इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रेसेबिलिटी जैसी सुविधाएं उपयोगी साबित होंगी। ये सुविधाएं अनुसंधान, किसानों को परामर्श देने और क्षमता निर्माण में मदद करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें