फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पद से नहीं, हृदय की उदारता से बनता है बड़ा : साध्वी ऋतंभरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में श्रीराम कथा शुरू, 30 अक्तूबर को होगी पूर्णाहुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि व्यक्ति पद से नहीं, हृदय की उदारता से बड़ा बनता है। प्रभु श्रीराम के चरित्र में यह बात है। जिस व्यक्ति में गुण भी हैं और वह व्यक्ति विनम्र भी है तो वह श्री राम हैं। नालागढ़ में सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर उन्होंने श्रीराम कथा में महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम कथा लोभ मोह की गर्दन काट देती है, यह कौए से हंस बनाती है।
इससे पहले सुबह 11 पंडितों ने 11 जजमानों से पूजन करवाया। कथा 30 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें पूजा का समय सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक रहेगा, जबकि कथा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा अपनी संगीतमयी वाणी से प्रतिदिन 30 अक्तूबर तक श्रीराम कथा की अमृतमयी वर्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1:00 से 4:00 बजे जलेबी, पकौड़े आदि का लंगर लगाया जा रहा है। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया श्रीराम कथा में आने-जाने के लिए जरूरत अनुसार बसों की व्यवस्था की गई है। अगर किसी को आने-जाने के लिए बस सुविधा की आवश्यकता है तो संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें