संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब परवाणू में विशेष समागम श्रद्धाभाव, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही संगत गुरुद्वारे में एकत्र होनी शुरू हो गई और पूरा परिसर सतनाम-वाहे गुरु के जयघोष से गूंज उठा। समागम की शुरुआत सुखविंदर सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन से की। संगत को गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान की भावपूर्ण याद दिलाई।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, बलबीर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह, हरबंस सिंह, बलविंदर सिंह, जतिन सहित बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। सभी ने गुरु तेग बहादुर साहिब के देश, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया।