संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश सब यूनिट दाड़लाघाट एवं भराड़ीघाट लीग से जुड़े पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए 28 मार्च को दाड़लाघाट में अंबुजा गेट के पास स्थित एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स के लोअर फ्लोर में सीएसडी चलित कैंटीन उपलब्ध करवाई जाएगी। पूर्व सैनिकों की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस कैंटीन में सभी प्रकार का दैनिक उपयोग का सामान उपलब्ध रहेगा। इस संबंध में पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हीरालाल ठाकुर ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में सेवानिवृत्त सैनिकों के हित के लिए शुरू की जा रही है। प्रधान ने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि कैंटीन में बैग की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए वे अपना-अपना बैग अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि सामान ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।