फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मंगला मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के शीतला माता मंदिर में मंगला मेले के चौथे मंगलवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह 5:00 बजे से कतारे लगनी शुरू हो गई थी। कड़ी धूप में भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई। लोगों ने मंदिर में माता की पूजा-अर्चना करके परिवार की खुशहाली व चर्म रोगों से बचाव की कामना की। श्रद्धालुओं ने यहां पवित्र जल, गुलगुले, चने, खील बताशे व अनाज का प्रसाद चढ़ाया। यह मेला सदियों से चल रहा है। शीतला माता मंदिर की मान्यता है कि यहां पर शीश नवाने से लोगों का चर्म रोग का बचाव होता है। मेले में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की छबीले लगाई गई थी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 17 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें