फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गढ़खल से कंडा संपर्क मार्ग की होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मरम्मत के लिए जारी की तीन करोड़ रुपये की राशि
विज्ञापन

चामियां में कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गढ़खल से कंडा संपर्क मार्ग पर तीन करोड़ की लागत से मेटलिंग व टारिंग का कार्य होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। चाबल से कंडा सड़क की लंबाई लगभग पांच किमी है। इस मार्ग में लगभग नौ गांव आते हैं। इनमें घाली, शिलड, पठिया, चैहण, गंदोल, कवाली, हुड़ंग आदि शामिल हैं। इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने चामियां में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बरसात में इस सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पढ़ गए थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब सड़क पर टारिंग होने के बाद वाहनों चालकों को सुविधा मिलेगी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें