फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्यार और दाड़लाघाट स्कूल के मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।
विज्ञापन
खड़े होने को कम जगह होने के चलते लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के दौरान जहां पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं दाड़लाघाट ग्राम पंचायत के वन विश्राम गृह ओर राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाड़लाघाट के मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार राजकीय केंद्रीय पाठशाला दाड़लाघाट में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं वन विश्राम गृह स्यार में अलग-अलग वार्डों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए थे, लेकिन यहां पर्याप्त स्थान न होने के कारण मतदाताओं को खड़े रहने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मतदान केंद्र के आगे एक कमरे का निर्माण हुआ है तथा बीच में लगे पिलरों के कारण कतार में खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची, जिससे विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं, युवाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी के साथ स्यार में एक ही संकरी गली में तीन मतदान समूह (बूथ) रखे जाने के कारण भी भीड़ एक जगह इकट्ठी हो गई, जिससे स्थिति और अधिक कठिन हो गई व लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मतदाताओं ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

दाड़लाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें