फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के बाजार में भीड़, सुबह से ही मालरोड लगा रहा जाम

Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन मालरोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीददारी
विज्ञापन

कपड़ा, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक दुकानों में देरशाम तक दिखी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के बाजार में सोमवार को करवाचौथ को लेकर खूब भीड़ उमड़ी। इसके चलते मालरोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। मालरोड पर दिनभर रेंग-रेंग कर वाहन निकाले। सोमवार को पुराने बस स्टैंड से बाईपास पहुंचने के लिए करीब 20 मिनट का समय लगा। जबकि आम दिनों में पांच से आठ मिनट में पुराने बस स्टैंड से बाईपास पहुंच जाते हैं। लेकिन मालरोड पर भीड़ के कारण बार-बार जाम लगता रहा।
वहीं शहर के मुख्य बाजार, गंज बाजार और चौक बाजार में भी खूब भीड़ देखने को मिली। दूरदराज के क्षेत्रों से महिलाएं खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय के बाजारों में पहुंच रही हैं। अधिकतर भीड़ कपड़ा, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की दुकानों में देखने को मिल रही है। इस बार भी दुकानदारों की ओर से त्योहारों को देखते हुए आकर्षक ऑफर भी दिए गए हैं। सोमवार को मिठाई की दुकानों में भी भीड़ रही। देरशाम मालरोड बंद होने के बाद भी लोगों का जमावड़ा रहा और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में भी भीड़
शहर के अधिकतर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस बार ब्यूटी पार्लर की ओर से भी आकर्षक ऑफर दिए गए हैं। इसी के साथ मेंहदी दुकानों में भी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के मालरोड में कई दुकानों के बाहर मेंहदी लगाने वाले बैठे हुए हैं। जिसमें महिलाएं मेंहदी लगवा रही हैं। मेंहदी लगाने के लिए युवतियों में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें