फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में चोरी के दो मामलों में शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन दोनों वारदातों में संलिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस सधियार, निवासी गांव नालग (बरमाणा), जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों वाहन भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, नालागढ़ थाना में चोरी से संबंधित दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रिंस सधियार तक पहुंची। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए वाहन बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें