पुलिस ने आंजी गांव में एक महिला से 196 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण ईकाई सोलन के अन्वेषणाधिकारी सोहल लाल गश्त पर थे।
वह यातायात चैकिंग पर थे गुप्त सूचना मिली कि आशा पुन पत्नी चंख पुन नेपाल निवासी अवैध चरस का कारोबार करती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। कमरे में तलाशी के दौरान 196 ग्राम चरस बरामद की गई है। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।